जिला निर्वाचन अधिकारी का संदेश
मेरठ की सभी 3 तहसीलों में मतदाता पंजीकरण केंद्र (वीआरसी) स्थापित किए गए हैं, ताकि मतदाताओं को निःशुल्क एवं निष्पक्ष सूचना प्रसार तथा मतदान संबंधी तथ्यों एवं मतदाता पहचान पत्र की ऑनलाइन उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। एक सशक्त लोकतंत्र में भागीदारी के लिए जनपद के सभी नागरिकों से बहुमूल्य सहयोग एवं सुझावों की अपेक्षा है।